Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पेड़ से टकराई बोलेरो, 5 लोगों की मौत:मरने वालों में पति, पत्नी, बेटा-बेटी शामिल, कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई। हादसे में एक ही परिवार के 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में पिता, बेटा, पत्नी और बेटी शामिल हैं। जबकि चार लोग घायल हो गए। गांव वालों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ये सभी लोग नवरात्र के पहले दिन कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा देर रात थाना चित्राहाट क्षेत्र में हुआ। 2 तस्वीरें देखिए… राजस्थान से दर्शन कर लौट रहा था इटावा का परिवार इटावा निवासी एक ही परिवार के आठ लोग बुधवार को बोलेरो कार से कैला देवी के दर्शन करने के लिए राजस्थान गए थे। वापस लौटते समय गुरुवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो कार चित्राहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पई गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। तेज धमाके की आवाज और घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार के शीशे तोड़कर ग्रामीणों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भेजा। यहां डाक्टर ने 35 वर्षीय देवेंद्र, उनकी तीन वर्षीय बेटी आराध्या, 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, 70 वर्षीय पिता कांता प्रसाद और गाड़ी चला रहे 20 वर्षीय ऋषि को मृत घोषित कर दिया। गांव वालों ने शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला हादसे में देवेंद्र का बेटा आदित्य, ऋषभ उनकी पत्नी रश्मि, अवनीश घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कालेज स्थित हास्पिटल के लिए रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दरवाजे फंस गए। शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर चित्राहट सीमा ने बताया कि प्रथमदृष्टया चालक को झपकी के कारण हादसा हुआ है। सूचना पर मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शवों को देखकर चीख पुकार मच गई। रो-रो कर सबका बुरा हाल था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाह सीएचसी पर भेजा है। ……………. ये खबर भी पढ़िए- गंगा में इफ्तार करने वाले कोर्ट में फूट-फूटकर रोए:रिहाई की भीख मांगी; काशी पुलिस बोली- नाव-नाविक का अपहरण कर पार्टी की 'नाव को हाइजैक कर और नाविक का अपहरण कर गंगा नदी में इफ्तार पार्टी की गई थी। पार्टी के फोटो वीडियो बनाकर दिलेरी दिखाई गई थी।' काशी पुलिस ने यह बात गुरुवार रात सीजेएम कोर्ट में कही। दरअसल, गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों को रात करीब 8 बजे कोर्ट में पेश किया गया। घरवालों ने उनकी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी दीपक कुमार ने बहस की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू बोले- ईरानी गैस फील्ड पर हमला हमने अकेले किया:अमेरिका शामिल नहीं था, ट्रम्प ने आगे ऐसे हमले रोकने को कहा
    Next Article
    लव मैरिज के 4 माह बाद ही नर्स की हत्या:गुरुग्राम के लैब टेक्नीशियन ने 'पर्सनल बात' करने बुलाया, इंजेक्शन लगाकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment