Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पहली पाली की होमगार्ड भर्ती परीक्षा खत्म:अभियर्थी बोले आसान था पेपर, 3 दिन में 75000 अभ्यर्थी हो रहे शामिल

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुरुआत शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो गई। शहर के 28 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली के लिए सुबह करीब 9:00 बजे अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया और पहली पाली की परीक्षा खत्म हो गई है। परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर है और पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए 900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर करीब 10 से 15 पुलिसकर्मी मौजूद हैं, जबकि एमडी जैन परिसर में लगभग 20 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों के अंदर और बाहर अलग-अलग इंस्पेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। एंट्री से पहले सख्त चेकिंग, बायोमेट्रिक और रेटिना स्कैन अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। गेट पर मोबाइल और बैग्स बाहर ही रखवाए गए, जूते उतरवाकर चेकिंग की गई। इसके बाद बायोमेट्रिक टीम द्वारा अभ्यर्थियों की पहचान दर्ज की गई, जिसमें रेटिना स्कैन भी शामिल रहा। जांच पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। सुबह 6 बजे से केंद्रों पर पहुंचने लगे थे अभ्यर्थी कई अभ्यर्थी सुबह 6 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। लाइन में लगे कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि उनकी तैयारी अच्छी है, लेकिन असली स्थिति परीक्षा के बाद ही स्पष्ट होगी। मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आगरा पहुंचे हैं। तीन दिन में 75 हजार अभ्यर्थियों के आने का अनुमान प्रशासन के अनुसार, तीन दिवसीय परीक्षा के दौरान करीब 75 हजार अभ्यर्थी बाहर से आगरा आएंगे। हर पाली में लगभग 12,528 परीक्षार्थी शामिल होंगे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। CCTV से निगरानी, पुलिस लाइन में बना कंट्रोल रूम सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस लाइन में नोडल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पूरी परीक्षा पर नजर रखी जा रही है। हर गतिविधि की फीडिंग लखनऊ मुख्यालय को भी भेजी जा रही है। सॉल्वर गैंग पर नजर, सादे कपड़ों में पुलिस तैनात पूर्व में सामने आए सॉल्वर गैंग के मामलों को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। पुराने आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस लेन समेत कई मार्ग जर्जर; 3 दिन में 2 मौतों के बाद बढ़ा आक्रोश
    Next Article
    दो दर्जन से अधिक प्रधान कैबिनेट मंत्री से मिले:मैनपुरी में पंचायत चुनाव समय पर कराने या कार्यकाल विस्तार की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment