Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दर्जन से अधिक प्रधान कैबिनेट मंत्री से मिले:मैनपुरी में पंचायत चुनाव समय पर कराने या कार्यकाल विस्तार की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात ट्रांजिट हॉस्टल पुलिस लाइन के सामने हुई। प्रधानों ने मांग की है कि पंचायत चुनाव समय पर कराए जाएं, अन्यथा ग्राम प्रधानों के कार्यकाल का विस्तार किया जाए। उनका वर्तमान कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है। यदि निर्वाचित पंचायतों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन होगा। ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना काल के दौरान जब पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे, तब वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। इससे ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक विश्वास कमजोर हुआ था। संगठन ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों का भी हवाला दिया, जहां समान परिस्थितियों में निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही कार्यभार सौंपकर लोकतांत्रिक निरंतरता बनाए रखी गई थी। प्रधानों ने जोर दिया कि वे सीधे जनता से जुड़े जनप्रतिनिधि होते हैं और ग्रामीण स्तर पर ईमानदारी तथा जवाबदेही के साथ विकास कार्यों का निर्वहन करते हैं। इस मुलाकात में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मैनपुरी जिलाध्यक्ष आयपाल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव के साथ-साथ जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पुष्पा देवी, राजीव कुमार, संध्या शाक्य, विपिन कुमार, कैलाश चंद, अमित कुमार कश्यप, प्रभात कुमार, मनोज कुमार और नीरज कुमार सहित कई अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संगठन ने मुख्यमंत्री से जनहित में इन तथ्यों और पूर्व अनुभवों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पहली पाली की होमगार्ड भर्ती परीक्षा खत्म:अभियर्थी बोले आसान था पेपर, 3 दिन में 75000 अभ्यर्थी हो रहे शामिल
    Next Article
    ‘लखनऊ का चाट और कबाब सबसे ज्यादा पसंद’:एक्ट्रेस आहाना कुमरा बोलीं- पवन सिंह के फैन्स से मिल रहा प्यार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment