Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पहले दिन 34.89% ने छोड़ी UPSI परीक्षा:पहली पाली में 4162 और दूसरी पाली में 4043 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

    21 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में आगरा में पहले दिन दोनों पालियों में 34.89% अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली से ज्यादा पहली पाली में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा में 28 केंद्रों पर UPSI की परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में 23520 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। प्रत्येक पाली में 11760 अभ्यर्थी थे। मगर, इनमे से 34.89% अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। किस पाली में कितने अुपस्थित रहे दोनों पालियों में 23520 अभ्यर्थियों में से 8205 अनपुस्थित रहे। 15315 ने परीक्षा दी। पहली पाली में 11760 में से 4162 अनुपस्थित रहे, 7598 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली में 11760 में से 4043 अनुपस्थित रहे, 7717 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। देखिये परीक्षा केंद्र के बाहर की 3 तस्वीरें… सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दी। दो चरणों में अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को चेक करने के साथ ही अभ्यर्थियों की चेकिंग की। इसके बाद केंद्र के अंदर केंद्र पर तैनात स्टाफ ने फिर से एडमिट कार्ड रीचेक किया और अभ्यर्थियों की चेकिंग की। परीक्षा केंद्र के बाहर रखवाया सामान इस दौरान अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, ईयर फोन, बैग आदि स्कूल में ही जमा करा लिए गए। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। चूंकि समय अधिक था, इसलिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी लाइन नहीं लगी। सुबह 9.30 बजे तक एंट्री दी गई। इससे पहले एनाउंसमेंट करने के बाद केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए गए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। 15 मार्च को भी 2 पालियों में होगी परीक्षा बता दें कि 14 और 15 मार्च को पूरे प्रदेश में होगी। आगरा जिले में 28 केंद्रों पर इन दोनों दिनों में 47,040 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों दिन 2-2 पालियों परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 11,760 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी 28 केंद्रों पर 900 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। सुबह 8 बजे से केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी, जोकि 9.30 बजे तक रहेगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही 35 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। 21 केंद्रों पर SHO रैंक के प्रभारी बनाए गए हैं। बिना चेकिंग के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने का भी आदेश दिया गया है। शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। बिना चेकिंग के किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा। सैय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज के सभी बुजुर्गों को पेंशन दिलाई:समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण बोले–सिस्टम को मजबूत करना बाकी, केस कराने के आरोप झूठे
    Next Article
    आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत पांच घाय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment