Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत पांच घाय

    12 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 185 पर दिल्ली से बिहार जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो पर बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारियों को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच घायलों का इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस ने परिजनों को भी दे दी है। दिल्ली से बिहार जाते समय हुआ हादसा दिल्ली से महिंद्रा बोलेरो वाहन से चालक सहित छह लोग बिहार के लिए निकले थे। जैसे ही वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 185 के पास पहुंचा। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। इस हादसे में वाहन सवार सज्जाद पुत्र सदरे आलम, अवसाद पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन, अंसार पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन, सिकंदर पुत्र नियाकत, साहिल पुत्र अलाउद्दीन और सुधाकर यादव पुत्र त्रिवेणी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सज्जाद (55 ) पुत्र सदरे अलम की मौत हो गई। पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त बोलोरो गाड़ी को सड़क से किनारे हटवा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पहले दिन 34.89% ने छोड़ी UPSI परीक्षा:पहली पाली में 4162 और दूसरी पाली में 4043 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
    Next Article
    लखनऊ की कॉलोनी में भीषण आग:काले धुएं का गुबार उठा; घर का सामान जला; 2 फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment