Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकली:भक्तों ने जय परशुराम के जयकारे लगाए, फरसा लहराते हुए डांस किया

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को शाहगंज स्थित भोगीपुरा में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम की जन्म जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शाहगंज परशुराम जन्मोत्सव समिति की ओर से भोगीपुरा से परशुराम चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरा क्षेत्र ‘जय परशुराम’ के जयकारों से गूंज उठा। पदाधिकारियों ने बताया कि कमेटी की ओर से पहली बार शोभायात्रा निकाली जा रही है। अगली बार भव्य और दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला। बताया कि भगवान परशुराम ने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की थी। वे शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। पदाधिकारियों ने युवाओं से अपनी सनातन संस्कृति को जानने और उस पर गर्व करने का आह्वान किया। साथ ही ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए जागरूक किया। परशुराम शोभायात्रा की खास बात यह रही कि इसमें सर्व समाज के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और पाटका पहनाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। सामाजिक समरसता का संदेश देती यह शोभायात्रा आपसी भाईचारे की मिसाल बनी। महिलाओं ने आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। भगवान परशुराम की रथ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा टोलियां नाचते-गाते चल रही थीं। भगवा ध्वज लिए युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भोगीपुरा की गलियों से शुरू होकर शोभायात्रा परशुराम चौक पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के समापन पर वक्ताओं ने सभी को भगवान परशुराम की मर्यादा, शौर्य और तप का अनुसरण करने का संदेश दिया। कहा कि भगवान परशुराम ने हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना और धर्म की रक्षा करना सिखाया है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट हों और सनातन धर्म की पताका पूरे विश्व में फहराएं। इस दौरान कार्यक्रम में बेबी रानी, अशोक तिवारी, पप्पू शर्मा, गोविंद शर्मा,संतोष रावत, प्रशांत शर्मा शिवम श्रोत्रिया, छोटू पंडित, अभिषेक पंडित, कुनाल शर्मा, व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी की तस्वीर से अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेसियों ने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मिर्जापुर में अग्रवाल नवयुवक समिति ने शुरू किया घड़ा प्याऊ:गर्मी में राहगीरों को मिलेगा ठंडा और स्वच्छ पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment