Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी की तस्वीर से अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेसियों ने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के एक कथित विरोध प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर के साथ अभद्रता का मामला सामने आया। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख पोती गई और जूते-चप्पलों से प्रहार कर अपमानजनक व्यवहार किया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा पर सीधा हमला बताया है। घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे। यहां महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे के लेटरहेड पर लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने अपने बयान में कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता के साथ इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय है और यह लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो 22 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ "शवयात्रा" निकालकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी। जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने भाजपा महिला मोर्चा की आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वाला संगठन ऐसी अमर्यादित हरकत कर समाज में गलत संदेश दे रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन में मेडिकल कॉलेज की छात्राओं को उनके गणवेश में शामिल किया गया, जो एक गंभीर विषय है। उन्होंने संबंधित शिक्षण संस्थान की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जिले में विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उनका कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसी घटनाएं पहले भी की जा चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। इस अवसर पर कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें शहर अध्यक्ष हाजी फरीद, प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार पासवान, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, शांति विश्वकर्मा, बृजेश तिवारी, रामेश्वर यादव, दयाशंकर पांडे, शारद पनिका, ज्यूत मौर्या, जितेंद्र पासवान, बेबी सिंह, ऊषा सिंह, आशीष सिंह, पंकज मिश्रा, बाबूलाल पनिका, जितेंद्र देव, कन्हैया पांडेय, नूरुद्दीन खान, मृदुल मिश्रा, राहुल सिंह, सेराज हुसैन, राजरूप शुक्ला, शेखर शरण सिंह, अमरेश देव पांडेय, सुनील मिश्रा, अर्जुन खरवार, लल्लू राम पांडे, पूनम पठारी, रोजनी, विशिष्ट कुमार चौबे, दिनेश यादव, रोहित जैसवाल, पिंटू चौबे, रोहित मिश्रा, दिनेश पासवान, सेराज अहमद, सूरज कुमार चंद्रवंशी, शीतला पटेल, रियाज खान, संजय तिवारी सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री ने सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी:प्रदेशभर से 1008 श्रद्धालु कर रहे यात्रा
    Next Article
    आगरा में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकली:भक्तों ने जय परशुराम के जयकारे लगाए, फरसा लहराते हुए डांस किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment