Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में रेस्तरां की किचन में लगी आग:लपटें उठते ही चीखते हुए बाहर भागे ग्राहक, मची अफरातफरी

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में भगवान टाकीज के पास कल्याणी पाइंट कांप्लेक्स स्थित बीकानेर वाला रेस्तरां की किचन में गुरुवार दोपहर आग लग गई। चिमनी में शॉर्ट सर्किट से अचानक लपटें उठने लगीं। उस समय रेस्तरां में 25 से ज्यादा ग्राहक मौजूद थे। आग देखकर लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। धुआं फैलने से पूरे कांप्लेक्स में अफरातफरी मच गई। यहां चल रही तीन कोचिंग, मेगा मार्ट और दफ्तरों में मौजूद विद्यार्थी, कर्मचारी और अन्य लोग भी बाहर निकल आए। सूचना मिलने के महज 5 मिनट में दमकल पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। हादसे में किचन का सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। दोपहर 2:40 बजे अचानक उठने लगीं लपटें बाग फरजाना निवासी रोहित मित्तल का कल्याणी पाइंट कांप्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर बीकानेर वाला नाम से रेस्तरां है। गुरुवार दोपहर करीब 2:40 बजे किचन में लगी चिमनी में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने लगीं। कुछ ही देर में रेस्तरां में धुआं भर गया। उस समय खाना खा रहे ग्राहक घबरा गए। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही सभी बाहर की तरफ भागने लगे। कोचिंग और दफ्तरों से भी बाहर निकले लोग कांप्लेक्स तीन मंजिला है। इसमें रेस्तरां के अलावा तीन कोचिंग सेंटर, विशाल मेगा मार्ट और कई दफ्तर संचालित हैं। घटना के समय कोचिंग में विद्यार्थी और कार्यालयों में कर्मचारी मौजूद थे। रेस्तरां से धुआं निकलता देखकर कांप्लेक्स में मौजूद लोग भी बाहर आ गए। सर्विस रोड पर राहगीर और वाहन सवार भी रुक गए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि भगवान टाकीज पर ही दमकल की गाड़ी तैनात रहती है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने पाइप लगाकर आग बुझाना शुरू किया और उसे किचन से आगे नहीं बढ़ने दिया। आग से रेस्तरां में कुछ नुकसान हुआ है। शुरुआती आशंका है कि डक्ट की सफाई नहीं होने के कारण आग लगी। इस संबंध में रेस्तरां संचालक को सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। चार नोटिस के बाद भी ठीक नहीं कराया फायर सिस्टम एफएसओ के मुताबिक, कांप्लेक्स में लगा फायर सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसको लेकर कांप्लेक्स की मालिक मानसी चंद्रा को पहले भी चार बार नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई। अग्नि सुरक्षा के इंतजाम भी अधूरे हैं। विभाग ने पहले कांप्लेक्स में सीढ़ियां बनवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बाहर की तरफ एक सीढ़ी बनवाई गई। अब फायर विभाग जल्द ही कांप्लेक्स का बिजली कनेक्शन कटवाने की कार्रवाई करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सुबह हल्का कोहरा छाया:सुबह-शाम की ठंड बढ़ी, अब गिरेगा पारा, दो दिन में 12 डिग्री पहुंचने की संभावना
    Next Article
    मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी:कोतवाली में पुलिस से अभद्रता के 23 साल पुराने मामले में जमानतदारों को भी नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment