Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सुबह हल्का कोहरा छाया:सुबह-शाम की ठंड बढ़ी, अब गिरेगा पारा, दो दिन में 12 डिग्री पहुंचने की संभावना

    16 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तक कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला, हालांकि इसके बाद धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। सुबह और शाम के समय चलने वाली हल्की ठंडी हवाओं की वजह से अब गलन महसूस होने लगी है, जबकि दिन में सामान्य तापमान रहने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के मुताबिक, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले तीन दिन सुबह रहेगी धुंध मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि 27 से 29 नवंबर के बीच सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप खिलेगी। इस दौरान दिन का पारा 26 डिग्री और रात का तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री और 29 नवंबर को गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके चलते 30 नवंबर से सुबह और देर रात ठंड का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दिन में गुनगुनी धूप और रात में गिरते तापमान की वजह से मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में सुबह जल्दी ऑफिस या स्कूल जाने वालों और देर शाम बाहर निकलने वाले लोगों को अब गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए सुबह-शाम खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने सपा के घोषणा पत्र पर सवाल उठाए:बहराइच में बसपा जिलाध्यक्ष बोले- 2027 में मतदाता खुद फैसला करेंगे
    Next Article
    आगरा में रेस्तरां की किचन में लगी आग:लपटें उठते ही चीखते हुए बाहर भागे ग्राहक, मची अफरातफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment