Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में रेट लिस्ट में क्लर्क के नाम आने-से मची-खलबली:बेसिक शिक्षा विभाग में बाबू एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप, बीएसए ऑफिस में बन गए दो गुट

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा का बेसिक शिक्षा विभाग पदोन्नति से लेकर स्कूल आवंटन को लेकर बनी रेट लिस्ट के वायरल होने के बाद से चर्चा विषय बना हुआ है। खबरों के वायरल होने के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है। शनिवार को पूरे दिन विभाग में खलबली रही। चर्चा का विषय बना रहा कि आठ बाबुओं के नाम बाहर कैसे आ गए। लिस्ट किस बाबू या शिक्षक या फिर किस शिक्षक संगठन की ओर से पहुंचाई गई। पहले से ही चल रही भ्रष्टाचार के मामलों में जांच: विभाग में कई बाबू ऐसे हैं जिनकी पहले से ही भ्रष्टाचार के मामलों में जांच चल रही है। नाम सामने आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। सभी एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं। रेट लिस्ट किसने वायरल कराई, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। खुद को साफ साबित करने में जुटे बाबू: बाबू खुद को साफ साबित करने में जुट गए हैं। वे बीएसए के पास जाकर कानाफूसी कर रहे हैं और अपनी सफाई दे रहे हैं। अब बीएसए ऑफिस में दो गुट बन गए हैं। एक गुट दूसरे पर उंगली उठा रहा है। विभाग के अंदर यह बात खुलकर चर्चा में है कि नाम बाहर आने के पीछे कौन है। स्थिति यह है कि सभी अपनी-अपनी सफाई में लगे हैं। कोई भी खुलेआम कुछ नहीं कह रहा, लेकिन अंदर ही अंदर आरोप लग रहे हैं। विभाग में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शिक्षक के ऊपर दबाव बना रहे वरिष्ठ बाबू: शिक्षकों का कहना रेट लिस्ट वायरल होने के बाद विभाग के वरिष्ठ बाबूओं की ओर से लगातार दबाव बनवाया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा नाम विभाग में नौकरी करना है तो हमको साथ लेकर चलना होगा। हमारी बातों को वायरल करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बीएसए बोले-निष्पक्ष होगी पदोन्नति प्रक्रिया: मामले में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह का कहना रेट लिस्ट का मामला सामने आया है। वह निराधार है। पदोन्नति प्रक्रिया बिल्कुल निष्पक्ष होगी। किसी शिक्षक को कोई समस्या है या कोई क्लर्क परेशान करता है तो वह तुरंत शिकायत करे। कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में 23 नवंबर को होगा श्याम महोत्सव:फूलों से श्रृंगार, छप्पन भोग, केक और महाआरती होगी: भजन संध्या में 3 कलाकार देंगे प्रस्तुति
    Next Article
    ₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment