Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झलकारी बाई की जयंती पर निकली शोभायात्रा:उरई में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- उनके शौर्य से अंग्रेजी हुकूमत भी हिल गई थी

    16 minutes ago

    1

    0

    जालौन जिला मुख्यालय उरई में रविवार को वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। टाउन हॉल से कोंच बस स्टैंड तक निकली यात्रा में हजारों लोगों और कोरी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। देशभक्ति के नारों और झलकारी बाई के जयकारों से शहर गूंज उठा। शोभायात्रा में वीरांगना की वेशभूषा में शामिल हुईं छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। टाउन हॉल से शुरू हुई शोभायात्रा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में शोभायात्रा टाउन हॉल से शुरू हुई। इसमें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी समेत हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोंच बस स्टैंड पहुंची, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीरांगना की वेशभूषा में शामिल हुईं छात्राएं शोभायात्रा में दर्जनों छात्राएं वीरांगना झलकारी बाई की वेशभूषा में शामिल हुईं। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के बीच निकली यात्रा में लोगों ने उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे: स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई ने अपने अदम्य साहस और शौर्य से अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। उनके पराक्रम से अंग्रेज भी डरने लगे थे कि अगर देश की महिलाएं और बेटियां इसी तरह वीरता दिखाने लगीं तो भारत पर कब्जा बनाए रखना मुश्किल होगा। उन्होंने झलकारी बाई के जीवन को देश की महिलाओं और बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। 1857 की क्रांति में योगदान को किया याद श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने 1857 की क्रांति में झलकारी बाई के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वीरांगना ने अदम्य साहस के साथ अंग्रेजी सेना का मुकाबला किया और देश की आजादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि झलकारी बाई का बलिदान और वीरता हमेशा याद रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में फूड डिपार्टमेंट ने पकड़ा 350 किलो नकली पनीर:प्रेस लिखी कार से ले जाया जा रहा था, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार
    Next Article
    राजनाथ बोले- डिग्री पहला मौका देगी, पहचान हुनर से बनेगी:कॉन्फिडेंस होगा तो चैलेंज का सामना करेंगे; पिछलग्गू मत बनिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment