Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI Shopping: अब Amazon, ChatGPT और Gemini खुद करेंगे खरीदारी, सर्च से पेमेंट तक संभालेंगे काम

    3 hours ago

    6

    0

    आजकल ज्यादतर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। शॉपिंग के मामले में AI आपकी पसंद का सामान ढूंढ पाएगा, उसे कार्ट में एड करेगा और आपकी तरफ से पेमेंट करके ऑर्डर प्लेस करेगा। इसके लिए कंपनियों ने AI एजेंट्स तैयार कर लिए हैं। इन्हें यूजर्स अपनी जरुरतों के अनुसार और स्पेंडिंग बताकर शॉपिंग की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।इस बीच, OpenAI, Google और Amazon जैसी तमाम कंपनियां इस दिशा में कार्य कर रही हैं। कुछ सर्विसेज में एआई एजेंट्स शॉपिंग का कंप्लीट प्रोसेस खुद ही संभाल रहे हैं, बस यूजर की अप्रूवल की जरुरत है।इस दौरान, अमेरिका में ऐसी सुविधाएं शुरु हो चुकी हैं, जो कि भारत में UPI के जरिए AI से पेमेंट इनेबल करने के लिए ट्रायल जारी है।ChatGPT और Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन शॉपिंग का तरीकाChatGPT: एजेंट की मदद से शॉपिंग, भारत में 'Try On' फीचरहालिए में OpenAI ने 13 नवंबर को  ChatGPT Wallet लॉन्च किया। इसके इस्तेमाल से यूजर्स अपने कार्ड लिंक कर सकते हैं और ChatGPT के Agent Dots से खरीदारी कर पाएंगे। अमेरिका में 18 साल से अधिक उम्र के ChatGPT Pro यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।वहीं, भारत में ChatGPT पर Shopify से संबंधित ऑनलाइन स्टोर्स के प्रोडक्ट्स सर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा, कपड़ों और एक्सेसरीज के प्रोडक्ट्स पर  'Try on'  का ऑप्शन भी मिलता है। इसे सेलेक्ट करके यूजर्स अपनी सेल्फी या फोटो अपलोड कर सकते हैं, इसके बाद ChatGPT उस तस्वीर में प्रोडक्ट को पहने हुए दिखाता है।Gemini: सामान ढूंढने से लेकर चेकआउट तक मददगारGemini के टास्क फीचर से यूजर्स अपनी जरुरतें और शर्तें बता सकते हैं। इसके बाद Gemini प्रोडक्ट सर्च करने से लेकर उसे कार्ट में एड ऑन और चेकआउट तक का प्रोसेस पूरा करता है। अमेरिका में Google Pay में सेव किए गए VISA और Mastercard से पेमेंट करने की सुविधा दी गई है। फिर यूजर्स पेमेंट से पहले अप्रूवल मांगने का ऑप्शन चूज कर सकते हैं और स्पेंडिंग लिमिट भी सेट कर सकते हैं।भारत में भी ये ऑप्शन्सहालांकि, भारत में Gemini सामान ढूंढने और कार्ट तक पहुंचने में मदद कर सकता है, लेकिन पेमेंट यूजर को खुद ही करना होगा।Amazon: ऑटो-बाय फीचर, दाम गिरते ही अपने-आप करेगा ऑर्डरअब आप Amazon के AI शॉपिंग असिस्टेंट में एक Auto-buy फीचर दिया है। इसमें यूजर्स किसी भी प्रोडक्ट को मनचाही कीमत या जरुरी डिस्काउंट सेट कर सकते हैं। जैसे ही कीमत तय लिमिट तक पहुंचती है, AI ऑर्डर प्लेस कर सकता है। अमेरिका में प्रोडक्ट अपने-आप कार्ड में एड ऑन कर देता है और सेव किए गए कार्ड से पेमेंट भी हो जाता है।  किसी भी प्रोडक्ट के लिए ऑटो-बाय ट्रैकर 6 महीने तक एक्टिव रहता है।भारत में भी ये ऑप्शन्सवहीं, भारत में आप किसी भी प्रोडक्ट्स की कीमत ट्रैक कर सकते हैं और AI के तहत सामान को कार्ट में जुड़वा सकते हैं, लेकिन पेमेंट खुद ही करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    WhatsApp New Feature: स्कूल और ऑफिस वालों के लिए WhatsApp का बड़ा अपडेट, जानें Organization फीचर की खासियत
    Next Article
    NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर आरोप तय:इनमें तीन NTA एक्सपर्ट; दिल्ली कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया; 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment