Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश:आज दिनभर ऐसा ही रहेगा मौसम, कुछ स्कूलों में रेनी-डे घोषित

    23 hours ago

    1

    0

    आगरा में सोमवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके चलते सेंट पीटर्स और सेंट पैट्रिक सहित कई कॉन्वेंट स्कूलों ने छुट्‌टी कर दी है। सरकारी स्कूलों में चहल्लुम को लेकर कक्षा 12 तक पहले से ही अवकाश घोषित है। मौसम विभाग ने दिनभर ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। 9 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। रात से हो रही बारिश के चलते मंगलवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। सामान्य से ज्यादा हवा चल रही है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत तो मिली है। हालांकि बारिश के चलते कुछ जगहों पर जलभराव भी हो गया। 3 तस्वीर देखिए… तापमान में गिरावट सोमवार दोपहर बाद से आगरा का मौसम बदल गया था। दोपहर लगभग 2 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश होगी। 9 अगस्त तक तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हो सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से कम हुई बारिश आगरा में इस मानसून में बारिश का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। स्थिति ये है कि आगरा में बारिश का ग्राफ सामान्य से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 257.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 232.3 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से 10 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार:गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे दर्जनों छोटे मंदिर जलमग्न, जलपुलिस ने छोटे नाव के संचालन पर लगाया रोक
    Next Article
    अमृतपुर में फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे पर डेढ़ फीट बाढ़ का पानी:12 गांवों की बिजली कटी, खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर नीचे गंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment