Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृतपुर में फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे पर डेढ़ फीट बाढ़ का पानी:12 गांवों की बिजली कटी, खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर नीचे गंगा

    23 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। मंगलवार सुबह फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्रकूट डीप के पास करीब डेढ़ फीट पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सोमवार रात से ही गंगा का पानी हाईवे के आसपास पहुंच गया था। प्रशासन का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद करना पड़ सकता है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से अमृतपुर तहसील के दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। इनमें सबलपुर, कंचनपुर, इमादपुर, पामरण पट्टी, भरका, जसूपुर, गढ़िया, सुंदरपुर, जोगराजपुर, नगला पंचम, धनी नगला और नगला खुशाली सहित कई गांव शामिल हैं। बाढ़ का पानी आबादी और खेतों तक पहुंचने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बाढ़ से जुड़ी 3 तस्वीरें देखें… स्कूलों में घुसा पानी, बिजली आपूर्ति भी रोकी गई धनी नगला, माखन नगला, फखरपुर और तीस राम की मढ़ैया सहित कई गांवों के सरकारी विद्यालयों में बाढ़ का पानी भर जाने से पठन-पाठन बंद कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर बाढ़ से घिरे करीब एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति भी एहतियातन रोक दी गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर नीचे गंगा मंगलवार को जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर नीचे दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र हर वर्ष गंगा की बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित रहता है और इस बार भी हालात गंभीर बने हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश:आज दिनभर ऐसा ही रहेगा मौसम, कुछ स्कूलों में रेनी-डे घोषित
    Next Article
    अयोध्या में आज बारिश का अलर्ट:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 33°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment