Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से छाए बादल, बारिश का अलर्ट:10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही, मानसून में सामान्य से सिर्फ 1% कम बरसात

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण सुबह मौसम खुशनुमा रहा। गर्मी का अहसास कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। 9 और 10 अक्टूबर को भी आगरा में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, 11 अक्टूबर से मौसम साफ हो सकता है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कई जिलों में बाढ़, आगरा में सूखे जैसे हालात लखनऊ समेत प्रदेश के करीब 6 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। लखनऊ में कई इलाकों में पानी अंदर तक पहुंच गया है। इसके उलट आगरा में मानसून खत्म होने के बाद भी सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। मानसून के दौरान कम बारिश के बाद सितंबर में भी आगरा में बारिश नहीं हुई। 1 से 7 सितंबर के बीच सामान्य बारिश से 100% की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में 9.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन आगरा में बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला और दिन में गर्मी बनी रही। मानसून में सामान्य से सिर्फ 1% कम बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले पूरे मानसून सीजन में सामान्य से करीब 1% कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून में सामान्य बारिश 530.3 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि आगरा में 527.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। यानी सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश हुई। हालांकि, बारिश कुछ ही दिनों में झमाझम हुई, जबकि मानसून के बाकी दिनों में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम में लगातार बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। पिछले दिनों दिन का तापमान बढ़ने के बाद मंगलवार से इसमें गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार के 36.7 डिग्री के मुकाबले 0.2 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान मंगलवार के 22.1 डिग्री से बढ़कर बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिए 9 अक्टूबर: बादल छाए रहने के आसार 10 अक्टूबर: बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं 11 अक्टूबर: मौसम साफ होने की संभावना अधिकतम तापमान: करीब 37°C न्यूनतम तापमान: करीब 23°C दिन में: तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनी हत्याकांड का इनामी जेठ नेपाल मुठभेड़ में घायल:फिरोजाबाद में पुलिस पर फायरिंग कर भागा, पैर में लगी गोली; तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
    Next Article
    प्रयागराज में मकान की बाउंड्री कूदकर घुसा तेंदुआ:शोर मचाने पर खेतों की तरफ भागा, 15 दिन से 22 गांवों में दहशत; रातभर जाग रहे ग्रामीण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment