Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में पूर्व पार्षद के सुसाइड से पहले का VIDEO:बोला-लोगों ने मेरा दूसरा निकाह करा दिया, पहली बीवी नाराज है...आज हर हाल में मरूंगा

    16 hours ago

    4

    0

    सप्ताह भर पहले फंदा लगाकर सुसाइड करने वाले कांग्रेस के पूर्व सद्दाम हुसैन का सुसाइड से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पूर्व पार्षद अपनी पहली पत्नी शमां के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में गले पर पड़ा निशान दिखाते हुए सद्दाम को कहते सुना जा रहा है कि मैंने फांसी लगाई थी, लेकिन मुझे बचा लिया। लेकिन मैं आज जान देकर रहूंगा। पार्षद को वीडियो में कहते सुना जा रहा है कि, मेरी पहली बीवी शमां मुझसे नाराज है। लोगों ने मेरा दूसरा निकाह करा दिया। मैं घर से जा रहा हूं। चाहे ट्रक के नीचे आऊं या ट्रेन के, लेकिन मैं आज अपनी जान देकर रहूंगा। वीडियो में पूर्व पार्षद की पत्नी शमां उसे समझाती नजर आ रही है। वो बार-बार कहती है कि रहने दो, ऐसा मत करो। लेकिन करीब एक मिनट के वीडियो में सद्दाम बार-बार सुसाइड करने की बात दोहराता है। बता दें कि 2 अक्टूबर की देर रात मझोला की मियां कालोनी में रहने वाली वार्ड 59 से कांग्रेस पार्षद रूबी के पति सद्दाम हुसैन ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। सद्दाम भी इसी वार्ड से 2017 में कांग्रेस के पार्षद रहे थे। सद्दाम ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी का नाम शमां और दूसरी का नाम रूबी है। शमां से उसे एक 4 साल का बेटा कबीर भी है। दो शादियों की वजह से ही सद्दाम के घर में अक्सर झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर वह तनाव में रहता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीमद भागवत कथा का आयोजन:अयोध्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति
    Next Article
    शादी के 3 महीने बाद प्रेमी संग भागने की साजिश:हरदोई में 5 लाख के जेवर और 35 हजार लेकर फरार, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment