Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 3 महीने बाद प्रेमी संग भागने की साजिश:हरदोई में 5 लाख के जेवर और 35 हजार लेकर फरार, केस दर्ज

    16 hours ago

    4

    0

    हरदोई जनपद के अरवल थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज तीन महीने बाद ही एक विवाहिता अपने प्रेमी के इश्क में ऐसी दीवानी हुई कि उसने घर छोड़कर भागने की पूरी प्लानिंग कर डाली। दावा है प्रेमी ने अपने झांसे में लेकर महिला से पांच लाख रुपये का सोने का हार, अंगूठी और 35 हजार रुपये ठग लिए और इसके बाद शादी करने से साफ मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर अरवल थाने में बुधवार की दोपहर 2:16 बजे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ​ जानकारी के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस महिला का विवाह 25 जून 2026 को अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही दिन बीते थे कि गांव के ही रहने वाले दिव्यांशू उर्फ लुक्का से महिला की नजदीकियां बढ़ गईं। अपने प्रेमजाल में पूरी तरह फंसा लिया आरोप है कि आरोपी लगातार घंटों मोबाइल पर महिला से बातें करता था और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में पूरी तरह फंसा लिया। बीती 31 अगस्त को आरोपी प्रेमी सीधे महिला के मायके बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव पहुंच गया। वहां उसने विवाहिता को अपने साथ भागकर शादी करने का झांसा दिया। 35 हजार रुपये की सोने की अंगूठी साथ ही, खुद के पास रुपये न होने का बहाना बनाकर उसने महिला से घर में रखे जेवरात लाने को कहा ताकि उन्हें बेचकर खर्चा इकट्ठा किया जा सके। प्रेमी के बहकावे में आकर विवाहिता ने घर से करीब पांच लाख रुपये कीमत का सोने का हार और 35 हजार रुपये की सोने की अंगूठी चुपचाप लाकर आरोपी को सौंप दी। जेवर हाथ लगते ही शातिर प्रेमी वहां से फरार हो गया। इसके बाद जब विवाहिता ने फोन पर संपर्क किया, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। आरोपी से जेवर वापस मांगे धोखा खाने के बाद पीड़िता ससुराल पहुंची और आरोपी से जेवर वापस मांगे। दावा है आरोपी ने विवाहिता के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि वह सिर्फ जेवर के चक्कर में था। घटना से आहत पीड़िता ने परिवार को पूरी बात बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में पूर्व पार्षद के सुसाइड से पहले का VIDEO:बोला-लोगों ने मेरा दूसरा निकाह करा दिया, पहली बीवी नाराज है...आज हर हाल में मरूंगा
    Next Article
    एटा में संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत:पति ने पोस्टमार्टम से इनकार किया, शव लेकर गांव लौटे परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment