Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से खिली धूप, टेम्प्रेचर 29°C:ठंड का असर बढ़ा, 23 नवंबर तक सुबह छा सकती है धुंध

    4 hours ago

    4

    0

    आगरा में बुधवार सुबह से धूप निकल रही है। तड़के हल्की धुंध के बीच ठंड का असर बढ़ गया है। तापमान लुढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। हवा शांत रहने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार सुबह भी धुंध छाई रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। दिन में मौसम साफ रह सकता है। 23 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। इसी बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर और बढ़ेगा। तापमान में गिरावट पिछले 2-3 दिनों से सूरज की लुका-छुपी चल रही है। ऐसे में धूप की आवाजाही बनी हुई है। इसके चलते तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। दिन और रात दोनों तापमान में कमी आई है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को 29.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान शनिवार के 15.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 13.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अक्टूबर में सामान्य से 56% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 17 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 20.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 56 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में टेंट गोदाम में भीषण आग, सामान जलकर राख:6 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, 20 लाख रुपए का नुकसान
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में पांच आरोपियों को 5-5 साल की जेल:गैंगस्टर एक्ट के 15 साल पुराने मामले में सजा, सभी पर लगा जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment