Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में घने कोहरे से दृश्यता 20 मीटर:दिन में जलीं गाड़ियों की लाइटें, बदलते मौसम से मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया में बुधवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया। सुबह करीब छह बजे दृश्यता घटकर 20 मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। तापमान में गिरावट से सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह हवा की रफ्तार करीब दो किलोमीटर प्रति घंटे रही। नमी और तापमान में गिरावट के चलते कोहरा घना रहा। ग्रामीण और शहरी इलाकों में देर तक धुंध छाई रही। मेडिकल कॉलेज में बच्चों और बुजुर्गों के मरीज बढ़े मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। देवरिया मेडिकल कॉलेज में बच्चों और बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ी है। सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी परेशानी लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सुबह OPD में भी मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। AQI 115 दर्ज, लोगों ने बढ़ाए गर्म कपड़े जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 115 दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और काम के लिए घर से निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल भी बढ़ा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:किन्नर के घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़, 201 दरोगाओं के तबादले
    Next Article
    सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, अगले सप्ताह से और गिरेगा तापमान:प्रयागराज में AQI 300 के पार, आसमान में धुंध छाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment