Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से निकली धूप, बारिश के आसार नहीं:उमस ने किया बेहाल, तापमान में कमी, अब तक बारिश रही कम

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली हुई है। हवा शांत है। ऐसे में सुबह से ही लोगों को एक बार फिर से उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। बुधवार को दिनभर सूरज की लुकाछुपी रही थी। कभी बादल छा रहे तो कभी हल्की धूप निकल रही थी। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई थी लेकिन बारिश नहीं हुई। तापमान में जरूर गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से कम हुई बारिश आगरा में इस मानसून में बारिश का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। स्थिति ये है कि आगरा में बारिश का ग्राफ सामान्य से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई महीने में आगरा में अब तक 228.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 229.6 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से शून्य फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। अगले 5 दिन मौसम का हाल मौसम विभाग ने 31 जुलाई से 4 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तेज हवाएं भी चलेंगी। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 30 जुलाई को बादल तो छाये रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सामान्य से 42 फीसदी कम बरसात:मानसून की सक्रियता थमी, अब अगस्त में फिर होगी झमाझम बारिश
    Next Article
    एलएलबी पास युवक ने छोड़ी शादी, चुनी समाज सेवा:बाराबंकी में 16 साल से 'स्वच्छ भारत रथ' साइकिल से जगा रहे जागरूकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment