Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एलएलबी पास युवक ने छोड़ी शादी, चुनी समाज सेवा:बाराबंकी में 16 साल से 'स्वच्छ भारत रथ' साइकिल से जगा रहे जागरूकता

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के फतेहपुर ब्लॉक के बसेरा गांव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद तारिक अनवर उर्फ राहुल खान ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया है। पिछले 16 वर्षों से वह अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक उनका गांव पूरी तरह स्वच्छ और मॉडल नहीं बन जाता, तब तक वह शादी नहीं करेंगे। राहुल ने अपनी साधारण साइकिल को 'स्वच्छ भारत जागरूकता रथ' में बदल दिया है। इस साइकिल पर पाइप वेल्डिंग करके छप्परनुमा छत बनाई गई है, जो उन्हें धूप और बारिश से बचाती है। साइकिल के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र, तिरंगा और स्वच्छता संदेश लगे हैं, जबकि पीछे एक गोल टूल बॉक्स है जिसमें वह अपना सामान रखते हैं। पूरी साइकिल देशभक्ति और स्वच्छ भारत अभियान के नारों से सजी हुई है। राहुल इसी साइकिल से गांव-गांव और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति का संदेश देते हैं। उनके पास हमेशा एक झाड़ू रहती है। जहां कहीं भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर गंदगी दिखती है, वह तुरंत साइकिल रोककर खुद सफाई करने लगते हैं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। राहुल का मानना है कि देश और गांव की तस्वीर बदलने की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। अपने इस अनोखे अभियान के कारण वह अब जिले में चर्चा का विषय बन गए हैं, और लोग उनके समर्पण की सराहना कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से निकली धूप, बारिश के आसार नहीं:उमस ने किया बेहाल, तापमान में कमी, अब तक बारिश रही कम
    Next Article
    रायबरेली पुलिस ने तीन मामलों में की कार्रवाई:दो नाबालिग अपहर्ता और स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पीड़िताओं को बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment