Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुहागरात के 5वें दिन भागी लुटेरी दुल्हन:11 लाख के जेवर-नकदी ले गई, बिचौलिए की धमकी- केस में फंसवा दूंगा

    18 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक दुल्हन शादी के 5 दिन बाद ही ससुराल से फरार हो गई। वह अपने साथ 11 लाख के जेवर और कैश भी ले भागी। पति और ससुराल वालों ने यह सोचकर बिचौलिए को फोन किया कि शायद उसे कुछ पता हो। लेकिन वो उल्टा लड़की को गायब करने के केस में परिवार को फंसाने की धमकी देने लगा। परिवार का आरोप है कि बिचौलिए ने लड़की को गरीब बताया था। उसका भला करने की बात कहकर उन लोगों को शादी के लिए राजी किया था। घटना के बाद पति और उसके परिवार वाले शिकायत कराने थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने भी उनकी नहीं सुनी। इसके बाद अब कोर्ट के आदेश पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। अब पूरा मामला विस्तार से… आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-14 की रहने वाली गुड्‌डी देवी ने बताया कि मेरे तीन बेटे हैं। छोटे बेटे राहुल की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे विष्णु की शादी के लिए रिश्ते की तलाश चल रही थी। बड़ा बेटा फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। उसकी शादी के लिए वो लड़की तलाश रही थीं। शमसाबाद के रहने वाले जवाहर सिंह से उनकी मुलाकात हुई। उसने बताया- प्रयागराज की रहने वाली एक गरीब लड़की प्रीति है। उसके पिता नहीं है। उसके भाई को मैं जानता हूं। बस दोनों तरफ का खर्चा आप लोगों को उठाना पडे़गा। उसकी बातों में आकर वह शादी के लिए राजी हो गई। 27 जून को हुई शादी गुड्‌डी देवी का आरोप है कि युवती के भाई धारा सिंह ने शादी का सामान खरीदने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की मांग की। परिवार ने एक लाख रुपये नकद और 50,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। 27 जून 2026 को महिला के घर पर ही शादी की रस्में पूरी कराई गईं और प्रीति बहू बनकर घर में रहने लगी। 5 दिन बाद दुल्हन अचानक से गायब हुई शादी के 5 दिन बाद 3 जुलाई को सुबह सास ने बहू प्रीति को चाय के लिए आवाज दी। लेकिन वो घर से गायब मिली। गुड्डी देवी ने बताया कि बहू को हर जगह ढूंढा। लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर में देखा तो 4 तोला सोना और 1 किलो चांदी के जेवर गायब थे। इनमें दो मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, चांदी का कमरबंद और पायल हैं। बहू मुंह दिखाई के 16 हजार रुपए और छोटी बहू की सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, पायजेब और 15 हजार रुपए भी चुरा ले गई। बिचौलिए जवाहर ने फोन पर कहा कि आप लोग पुलिस में शिकायत न करें। मैं लड़की को वापस ले आऊंगा। कई दिनों तक उसका कोई जवाब नहीं आया। फिर वो धमकी देने लगा कि लड़की को गुम करने के केस में फंसा देगा। इसके बाद हम लोग थाना सिकंदरा शिकायत करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। किसी तरह जाकर कोर्ट के माध्यम से एफआईआर दर्ज हुई है। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया- साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। लुटेरी दुल्हन की तलाश की जा रही है। शादी करवाने वाले बिचौलिए का भी पता लगाया जा रहा है। --------------------------- यह खबर भी पढ़िए- यूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती होगी:पुराने कर्मियों की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी यूपी के सरकारी विभागों में आउटसोर्स पर 1 लाख नए कर्मचारियों की भर्ती होगी। साथ ही, पहले से काम कर रहे 2.75 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी भी 8 से 15 हजार रुपए तक बढ़ाने की तैयारी है। चुनावी साल में 5 महीने पहले भी योगी सरकार ने 2.75 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई थी। तब 8 से 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) 30 अगस्त से पहले काम शुरू कर देगा। मुख्यमंत्री खुद उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर जेल में बच्ची को फिल्मी गाना सुना रही महिला-ठग:बोलती है- चुप हो जा बेटी, जल्दी जमानत हो जाएगी; पीड़ित डॉक्टर ने किया था सुसाइड
    Next Article
    मऊ में टहलने निकलीं दो महिलाओं से चेन लूटी:नदवासराय अंडरपास के पास हुई घटना, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment