Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर जेल में बच्ची को फिल्मी गाना सुना रही महिला-ठग:बोलती है- चुप हो जा बेटी, जल्दी जमानत हो जाएगी; पीड़ित डॉक्टर ने किया था सुसाइड

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में डॉक्टरों और अफसरों से 10 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाली महिला और उसके पिता पर 7वीं FIR दर्ज की गई है। इधर, जेल की महिला बैरक में बंद ठग गरिमा सिंह अपनी 4 महीने की बच्ची को 1969 की फिल्म आराधना में गाई गई लोरी- चंदा है तू मेरा सूरज है तू… गाकर सुनाती है। बच्ची रोती है तो उससे कहती है कि रो मत बेटी, बहुत जल्द जमानत हो जाएगी, हम बाहर निकल जाएंगे। एम्स थाने की पुलिस ने 1.47 करोड़ की ठगी के आरोप में 3 अगस्त को बाप-बेटी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। आरोपी गरिमा सिंह अपनी बच्ची के साथ महिला बैरक में है। वहीं पिता ध्रुव नारायण सिंह मुलहिया बैरक में बंद है। इसके बाद 13 अगस्त को ठगी के शिकार डॉ. परमात्मा सिंह ने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस अब बाप-बेटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जेल में कह रही- मुझे गलतफहमी में गिरफ्तार किया गया गरिमा दो बच्चों की मां है। पति कुशीनगर में टीचर है। वह भी मुकदमे में आरोपी बनने के बाद से ही फरार है। गिरफ्तारी के बाद गरिमा के 12 साल के बेटे को रिश्तेदार के घर रखवाया गया। जबकि 4 माह की बच्ची गरिमा के साथ जेल में है। करोड़ों की ठगी करने वाली गरिमा सिंह जेल में भी भौकाल बना रही है। जेल सूत्रों के मुताबिक, महिला बंदियों से कहती है कि मुझे गलतफहमी में पकड़ा गया। सही बात सामने आ जाएगी। बहुत जल्द जमानत होने का भी दावा करती है। गरिमा अपनी डायरी में करोड़पति बन जाउंगी रोज लिखती थी। अब जेल जाने के बाद वह रोज एक ही बात बार-बार कहती है कि जल्दी जमानत हो जाएगी, हम बाहर निकल जाएंगे। यही नहीं, बच्ची को सुलाते समय भी ये बातें उससे बोलती है। जेल में उसके साथ छोटी बच्ची होने की वजह से पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। साथ ही दूध और फल भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे मां और बच्ची को कोई दिक्कत न आए। सुग्रीव सिंह से 83.87 लाख की ठगी, FIR दर्ज सूर्यविहार कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित सुग्रीव सिंह ने जेल में बंद बाप-बेटी पर रविवार यानी 16 अगस्त को तिवारीपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। ये 7वीं FIR है, इससे पहले एम्स, गोरखनाथ, सहजनवां थाने में अलग-अलग पीड़ितों ने 6 FIR दर्ज कराई है। सुग्रीव सिंह शहर के फेसम इंटर कॉलेज के टीचर हैं। वहां साल 2021 से वह नौकरी कर रहे हैं। 36 साल के सुग्रीव सिंह की 10 फरवरी 2026 को शादी हुई है। घर के इकलौते बेटे हैं। फंड में 8% लाभ का लालच दिया था छह बैंक रिकवरी के लिए बना रहे दबाव सुग्रीव सिंह ने बताया कि जून 2025 में यश बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बंधन बैंक, कोटेक महिंद्रा, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी से गरिमा ने लोन कराया था। हर महीने 1 लाख 90 हजार 736 रुपए की किस्त आ रही है। बैंक वाले किस्त जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में अब वह कहां से इतना पैसा लेकर आएं, यह सोचकर वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गोरखपुर की दो महिला ठग, जिन्होंने पुलिस अफसरों को फंसाया: DSP को ब्लैकमेल किया, डॉक्टरों से 10 करोड़ ठगे गोरखपुर की दो महिला ठगों की कहानी आपको हैरान कर देगी। एक तरफ ठग अंशिका सिंह, जो सुंदर चेहरे और मीठी बातों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। उसके हुस्न के जाल में पुलिस अधिकारी भी फंसे और ब्लैकमेलिंग का शिकार बने। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कूड़ा फेंकने गई महिला से बैडटच, VIDEO:अधेड़ व्यक्ति ने विरोध पर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
    Next Article
    आगरा में सुहागरात के 5वें दिन भागी लुटेरी दुल्हन:11 लाख के जेवर-नकदी ले गई, बिचौलिए की धमकी- केस में फंसवा दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment