Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सिलेंडर के लिए परेशान रहे लोग:बुकिंग के बाद सिलेंडर नहीं मिला, डिलीवर होने का मैसेज आया

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में गैस सिलेंडर के लिए लोग शनिवार को भी परेशान रहे। गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लगी रही। फोन से गैस बुक न होने पर लोग सीधे एजेंसी बुकिंग कराने पहुंचे। कई लोगों का आरोप था कि बुकिंग के बाद भी सिलेंडर डिलीवरी नहीं हो रही है। हॉकर गैस की काला बाजारी कर रहे हैं। आगरा में शनिवार को पालीवाल फ्लेम्स एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी। उपभोक्ता अनु अग्रवाल ने बताया कि 4 दिन पहले सिलेंडर बुक कराया था। चार दिन हो गए लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। जब वो एजेंसी पर आई तो उनसे कहा गया कि दोबारा बुकिंग कराएं। इसके अलावा 250 रुपए का एक बीमा भी कराने को कहा गया है। इसके बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा। उनका कहना था कि 4 दिन से बुकिंग के बाद सिलेंडर नहीं दे रहे। अब दोबारा बुकिंग के बाद फिर दो दिन का इंतजार करना पडे़गा। ऐसे में घर में खाना कैसे पकेगा। इसी तरह कामना का कहना था कि उन्होंने तीन दिन पहले सिलेंडर बुक कराया था। सिलेंडर तो नहीं मिला, लेकिन मोबाइल पर डिलीवर्ड का मैसेज आ गया। हॉकर ने मेरा सिलेंडर ब्लैक कर दिया। पूछने पर कहा कि दोबारा बुक कर दो। अब बहुत परेशानी हो रही है। क्या करें। एजेंसी पर शिकायत की है, लेकिन यहां पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा। हॉकर 2 हजार रुपए में ब्लैक में सिलेंडर दे रहे हैं। गरीब कहां से इतने पैसे लेकर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति और ससुराल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:बागपत में महिला थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का विपक्ष पर पलटवार:'जय श्री राम' के नारे पर बोले- हम दोगुने उत्साह से लगाएंगे, बुद्धि और शक्ति बढ़ती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment