Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की नाबालिग को तस्करों ने बरेली में बेचा:स्टेशन पर हमदर्द बनकर मिली महिला ने नर्क में धकेला, चौबेपुर पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में पुलिस की संवेदनहीनता और लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खाकी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौबेपुर क्षेत्र से दो महीने पहले लापता हुई एक मासूम को बरेली पुलिस ने देह व्यापार के नरक से आजाद कराया है। वाराणसी कमिश्नरेट की चौबेपुर पुलिस बीते दो महीनों से जिस बेटी को ढूंढने में नाकाम रही उसे मानव तस्करों ने बरेली ले जाकर बेच दिया था। परिजनों की गुहार और दर्ज एफआईआर के बावजूद स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, जबकि देह व्यापार में संलिप्त अपराधी मासूम का सौदा कर रहे थे। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब बरेली की बारादरी पुलिस ने एक सटीक सूचना पर छापेमारी की। पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद करते हुए अंतरराज्यीय मानव तस्करी और देह व्यापार चलाने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ भी किया। वाराणसी में रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ ‘सौदा’ पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में वह घर की डांट से नाराज होकर वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वहां उसे एक संदिग्ध महिला मिली जो उसे अपने साथ लेकर गई। फिर महिला उसे बरेली के गिरोह को बेच दिया। बरेली में गिरोह की सरगना बबली यादव और उसके साथियों ने उसे एक कमरे में कैद कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया। पुलिस की गिरफ्त में चार गुनहगार बरेली पुलिस की कार्रवाई में सरगना बबली यादव सहित विनोद, जसलीन और दुर्गावती पकड़े गए हैं। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी, फर्जी आधार कार्ड और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। फिलहाल अब इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद अब वाराणसी कमिश्नरेट के चौबेपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोल्डन शेरवानी में विंटेज कार से दुल्हन लेने निकले कुलदीप:क्रिकेटर्स ने पिंक-सफेद रंग के साफे बांधे; धीरेंद्र शास्त्री ₹1.50 करोड़ की कार से पहुंचे
    Next Article
    कासगंज जेल में कैदी की हुई थी मौत:भाई ने जेल में हत्या का लगाया आरोप, दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment