Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज जेल में कैदी की हुई थी मौत:भाई ने जेल में हत्या का लगाया आरोप, दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ दी तहरीर

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज जेल में बंद कैदी ओमकार सिंह की इलाज के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। एटा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन और पुलिस पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है और कोतवाली सहावर में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों का दावा है कि ओमकार पूरी तरह स्वस्थ था और उसकी जमानत भी मंजूर हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने परिवार को कोई सूचना नहीं दी, बल्कि सीधे मौत की खबर दी गई। मृतक ओमकार के भाई शिवानंद ने सहावर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि ओमकार पुत्र रामजीत को एक मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद 1 मार्च को सहावर कोतवाली के दरोगा ने हिरासत में लिया था और उसे जेल भेज दिया गया था। शिवानंद के अनुसार, 12 मार्च को उनकी ओमकार से बात हुई थी और वह बिल्कुल सही-सलामत था। अगले दिन, 13 मार्च को शाम करीब 7:30 बजे, शिवानंद को एक अज्ञात नंबर से फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई की मृत्यु हो गई है और उन्हें जिला अस्पताल एटा आने के लिए कहा गया। जब शिवानंद ने मौत का कारण पूछा, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और फोन काट दिया गया। सूचना मिलते ही शिवानंद ग्रामीणों के साथ तुरंत जिला अस्पताल एटा पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके भाई का पोस्टमार्टम कासगंज जिला अस्पताल में कराने के बजाय एटा में करवाया गया। अस्पताल में उन्हें पुलिसकर्मी संजय भदोरिया और एसआई हर्षवर्धन भदौरिया मिले, लेकिन उनसे भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शिवानंद ने अपनी तहरीर में कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके भाई ओमकार की मृत्यु के पीछे कोई षड्यंत्र है। यदि ओमकार की तबीयत खराब थी, तो जेल प्रशासन द्वारा उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। मृत्यु होने के बाद ही उन्हें जानकारी दी गई। शिवानंद ने अधिकारियों से अपने मृत भाई के लिए न्याय की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया है। शिवानंद ने अपनी तहरीर में कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके भाई ओमकार की मृत्यु के पीछे कोई षड्यंत्र है। यदि ओमकार की तबीयत खराब थी, तो जेल प्रशासन द्वारा उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। मृत्यु होने के बाद ही उन्हें जानकारी दी गई। शिवानंद ने अधिकारियों से अपने मृत भाई के लिए न्याय की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की नाबालिग को तस्करों ने बरेली में बेचा:स्टेशन पर हमदर्द बनकर मिली महिला ने नर्क में धकेला, चौबेपुर पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल
    Next Article
    कानपुर में खेत में पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष:दो पक्षों में फरसा-कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले, 24 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment