Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सिलेंडर में लगी आग:खाना बनाते समय गैस लीक हुई; मां को बचाने में बेटा भी जला

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़क जगाi। हादसे में दो महिलाएं आग में फंस गईं। एक महिला को बचाने के प्रयास में उसका बेटा भी झुलस गया। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में दो महिलाओं समेत एक युवक घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना लोहामंडी क्षेत्र के नगला गंगाराम की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला गंगाराम नगर में सोनू का मकान है। इसमें किराएदार बबलू अपने तीन भाइयों और परिवार के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9 बजे बबलू की पत्नी मंजू खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस की पाइप लीक हो गई और रेग्युलेटर से तेजी से गैस निकलने लगी। पास में मकान मालिक की पत्नी रेनू भी खाना बना रही थी। वहीं बबलू की मां मिथलेश (75) भी बैठी थीं। रेनू के चूल्हे की आग से गैस सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में कमरे में आग फैल गई और मिथलेश व रेनू आग की लपटों में फंस गईं। तभी मिथलेश का छोटा बेटा बबलू वहां पहुंचा। वह आग के बीच कमरे में घुसा और सबसे पहले अपनी मां मिथलेश को बाहर निकाला। इसके बाद वह रेनू को बचाने के लिए अंदर गया। रेनू की साड़ी में आग लगी हुई थी। बबलू ने उसे भी बाहर निकाल लिया। मां को बचाने में बबलू भी झुलसा मां और रेनू को बचाने के दौरान बबलू भी झुलस गया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग में घर का सामान भी जल गया। बबलू के बड़े भाई संजू ने बताया कि वह गुरुवार सुबह ही सिलेंडर भरवाकर लाया था। सिलेंडर घर पर रखकर काम पर चला गया। रात करीब 9 बजे बबलू ने फोन कर घर में आग लगने और मां के झुलसने की जानकारी दी। संजू ने बताया कि जब हम घर पहुंचे तो सब कुछ जल चुका था। मां को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वह करीब 90 फीसदी झुलस गई हैं। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी संग पति को मारा:हार्ट अटैक बताकर दफनाया; मेरठ में 10 दिन बाद कब्र से निकाला शव मेरठ में ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिवार को फोन कर उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात बताई। परिवार ने सामान्य मौत मानकर शव दफना दिया था। लेकिन 5 अक्टूबर को मृतक का मोबाइल मिलने के बाद परिजन को पत्नी पर शक हुआ। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बाढ़, VIP इलाकों की सड़कें डूबीं, पार्क-मंदिर जलमग्न:गोंडा के 8 गांवों में पानी घुसा; लखीमपुर में 13 घर नदी में समाए
    Next Article
    मेरठ में ब्यूटीशियन बोली-पति की हत्या की, मुझे फांसी हो:अब बहुत याद आ रही, पछतावा हो रहा; प्रेमी के साथ मिलकर की थी वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment