Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करबला जमीन विवाद:मौलाना कल्बे जवाद ने सौंपा ज्ञापन, वक्फ संपत्ति पर अनाधिकृत गतिविधियां रोकने की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    नरही स्थित करबला मोतमदुद्दौला आग़ा मीर की जमीन पर कथित अवैध कब्जे, निर्माण के प्रयास और हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। मौलाना कल्बे जवाद ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो हजरतगंज से व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। मौलाना ने सवाल उठाया कि मुख्य द्वार के पास पुलिस चौकी और नजदीक ही वन विभाग का कार्यालय होने के बावजूद नीम व पीपल के पेड़ किसकी अनुमति से काट दिए गए? उन्होंने इसमें जिम्मेदार अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की भी जांच की मांग उठाई। मौलाना ने करबला की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए बताया कि यह शिया वक्फ बोर्ड में पंजीकृत संपत्ति (वक्फ नंबर 1971) है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने जमीन पर अनाधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान नायब इमाम-ए-जुमा मौलाना रजा हैदर जैदी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- सीएम ने नाम बदला, जनता उन्हें बदल देगी:जिंदा व्यक्ति के नाम पर एयरपोर्ट कर दिया, भरोसा नहीं था कोई याद रखेगा
    Next Article
    सरयू नदी में डूबा 11 साल का बच्चा:दो दोस्तों के साथ झिंगहा घाट गया था; शाम तक नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment