Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

    11 hours ago

    4

    0

    इंफाल, नौ अक्टूबर इंफाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक चौकी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने से त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) का एक हेड कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे हुई।उत्तर प्रदेश के रहने वाले हेड कांस्टेबल धनंजय राय इंफाल पूर्वी जिले में पोरोमपत थाना क्षेत्र के न्यू लांबुलाने स्थित आरएएफ चौकी के प्रवेश द्वार पर हुए विस्फोट में मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) अस्पताल ले जाया गया जहां से बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।मामले की जांच की जा रही है। किसी भी उग्रवादी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘सुपर-डुपर अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी! वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, 4.5 लाख मौतों का खतरा
    Next Article
    राजस्थान में कॉजपा नेता Deepak Baliyan को हिरासत में लेने का आरोप, देर रात रिहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment