Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा:सिर पर रखकर फीडर पहुंचीं महिलाएं; बोलीं- हमें बर्दाश्त नहीं है

    5 hours ago

    2

    0

    आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध में महिलाएं उतर आईं हैं। महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे अकोला कस्बे के देवी मंदिर से फीडर तक सिर पर स्मार्ट मीटर रखकर निकलीं। फीडर पर पहुंचकर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर फेंक दिया। यहां तक कि लोगों ने बोरों में भी स्मार्ट मीटर लेकर पहुंचे थे और उन्हें वहीं फेंककर विरोध जताया। इसके बाद महिलाएं और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। महिलाओं ने कहा- स्मार्ट मीटर हमें बर्दाश्त नहीं है। जबकि ग्रामीणों ने कहा- स्मार्ट मीटरों की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और बिजली बिलों में हो रही अनियमितताओं की जांच कराई जाए। 2 तस्वीरें देखिए… ग्रामीणों ने कहा- स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ रहे ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली बिल बढ़ रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति पर बोझ बढ़ रहा। उन्होंने मांग की है कि पुराने मीटर ही रखे जाएं और बिजली विभाग उनकी समस्याओं समाधान करे। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की जिला अध्यक्ष लवानिया कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KMC भाषा विश्वविद्यालय बैग जमा करने के नाम पर वसूली:छात्रों का आरोप—20 रुपये वसूले, हंगामा
    Next Article
    भाजपा पूर्व-विधायक के बेटे की गैस एजेंसी पर दबंगई:गोंडा में एजेंसी मालिक की कुर्सी-फैन से पिटाई; कॉल रिसीव नहीं किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment