Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में स्मार्ट मीटर तोड़ने पर 16 के खिलाफ FIR:500-600 अज्ञात भी शामिल, सरकारी संपत्ति को नुकसान का आरोप; ग्रामीणों में रोष

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में स्मार्ट मीटर उखाड़कर उन्हें तोड़ कर प्रदर्शन करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बांधा डालने, राजस्व हानि और बिजली आपूर्ति में खलल डालने पर 16 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। 500-600 अज्ञात महिला और पुरुष भी हैं। थाना कागारौल में दर्ज FIR के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है। ये FIR सब स्टेशन अकोला के एसडीओ हिमांशु गुप्ता की ओर से दर्ज कराई गई है। पहले पढ़िये FIR में क्या दर्ज कराया गया... FIR में लिखा है-1 मई को सुबह लगभग 7.30 बजे अकोला के कुछ ग्रामीण 33/11 केवी बिजली सब स्टेशन, अकोला पर पहुंचे थे। उन्होंने सब स्टेशन पर मौजूद एसएसओ प्रेमशंकर से बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए कहा। एसएसओ ने मना किया तो ग्रामीणों पर उन पर दबाव बनाया। टिंकू उर्फ मोरध्वज, रविंद्र, पंकज, सचिन, रवि, श्रीओम, रिवंद्र सिंह के साथ अकोला, नगला जयराम, नगला परमाल के 500-600 पुरुष और महिलाएं सब स्टेशन पर एकत्रित हो गए। उग्र होकर नारेबाजी करने लगे। इन लोगों ने प्रदर्शन करने के साथ ही भीड़ को उकसाया। ये लोग सब स्टेशन में घुस आए और सरकारी कार्य में बांधा डाली। अपने साथ उखाड़कर लाए बिजली मीटर को सब स्टेशन में तोड़ने व फेंकने लगे। इससे डर का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया। ये हैं नामजद टिंकू उर्फ मोरध्वज, रविंद्र, पंकज, सचिन, रवि, श्रीओम, रविंद्र सिंह, अजय, सहदेव, राजकुमार, उदयवीर, बेताल, नारायण, कुलदीप, कृष्णवीर, यतेंद्र। इनके अलावा 500-600 अज्ञात। ग्रामीणों ने जताया रोष किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने FIR दर्ज किए जाने पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की चेतावनी दी है। कहा है, यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो किसान दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी। अब जानिये क्या था मामला आगरा में बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को शहर से 20 किमी दूर अकोला कस्बे में सैकड़ों महिलाओं ने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ लिए। सिर पर मीटर लेकर गांव के बिजली ऑफिस पहुंच गईं और वहां करीब 500 मीटर तोड़ दिए। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। कई लोग बोरे में भरकर स्मार्ट मीटर लेकर पहुंचे और उन्हें फेंककर विरोध जताया। इसके बाद महिलाएं और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। स्मार्ट मीटर का क्यों हो रहा विरोध, पढ़िए ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर बहुत तेज चलता है। इससे कम इस्तेमाल करने पर भी ज्यादा बिल आ रहा है। यहां तक की कई बार बिना इस्तेमाल के भी बैलेंस कम हो जाता है। लोगों का कहना है कि बैलेंस माइनस में जाते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। रिचार्ज के बाद भी कई बार सप्लाई तुरंत बहाल नहीं होती। स्मार्ट मीटर को कई महीनों से हो रहे विरोध के बाद प्रदेश सरकार ने सरकार को नया आदेश जारी किया था। इसके मुताबिक, 1 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 30 दिन तक और 2 किलोवाट पर 200 रुपए माइनस होने पर भी बिजली नहीं काटने की बात कही गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में नजूल जमीन बेचकर करोड़ों रुपए वसूले:प्रॉपर्टी डीलर ने 20 लोगों को बेची जमीन, प्रशासन ने खरीददारों से मांगे दस्तावेज
    Next Article
    चित्रकूट में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment