Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़कों पर फेंके:महिलाओं ने कहा-रुपए जमा करने पर माइनस में बैलेंस, हमें पुराना मीटर ही चाहिए

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में स्मार्ट मीटर का विरोध बढ़ता जा रहा है। आगरा में अकोला गांव के बाद अब एत्मादपुर के छलेसर गांव में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए। महिलाएं मीटर लेकर सड़कों पर आ गईं। उन्होंने कहा-स्मार्ट नहीं पुराना मीटर चाहिए। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनका बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। एडवांस में रुपए जमा कराए जा रहे हैं। रुपए जमा करने पर भी बिजली कट रही है। पता करने पर कहते हैं कि बैलेंस माइनस में है। स्मार्ट मीटर का क्यों हो रहा विरोध, पढ़िए ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर बहुत तेज चलता है। इससे कम इस्तेमाल करने पर भी ज्यादा बिल आ रहा है। यहां तक की कई बार बिना इस्तेमाल के भी बैलेंस कम हो जाता है। लोगों का कहना है कि बैलेंस माइनस में जाते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। रिचार्ज के बाद भी कई बार सप्लाई तुरंत बहाल नहीं होती। स्मार्ट मीटर को कई महीनों से हो रहे विरोध के बाद प्रदेश सरकार ने सरकार को नया आदेश जारी किया था। इसके मुताबिक, 1 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 30 दिन तक और 2 किलोवाट पर 200 रुपए माइनस होने पर भी बिजली नहीं काटने की बात कही गई थी। स्मार्ट मीटर के विरोध से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप का ईरान पर बयान, फलता में दोबारा मतदान, देखें नॉनस्टॉप-100
    Next Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार:एक दिन पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बरामद हुए थे गोवंश के अवशेष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment