Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना घाटों पर लौटी रौनक:नियमों के साथ नाव संचालन फिर से शुरू

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा में यमुना नदी के घाटों पर रौनक लौट आई है। हाल ही में हुए नाव हादसे के बाद प्रशासन ने नाव संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब नियमों और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का पालन करते हुए यमुना नदी में नावों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे घाटों पर चहल-पहल बढ़ गई है और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। नाव संचालन शुरू होने के बाद रविवार को यमुना तट पर चुनरी मनोरथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने यमुना महारानी को चुनरी अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक अनुष्ठान से घाटों का माहौल भक्तिमय हो गया। नाव संचालन शुरू होने के साथ ही श्रद्धालु यमुना नदी में नौका विहार करते दिखे। लंबे समय बाद यह गतिविधि शुरू होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी राहत मिली है। घाटों पर परिवारों और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और नाव संचालन के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी नाव को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि हालिया हादसे के बाद प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए नाव संचालन पर रोक लगा दी थी। अब सुरक्षा मानकों के साथ संचालन शुरू होने से श्रद्धालुओं का विश्वास बहाल हुआ है और यमुना घाटों की रौनक फिर से लौट आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में महिला की मौत:हाथरस में मंडी समिति के पास पिकअप ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार
    Next Article
    कानपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:महिलाएं बोलीं…स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल दोगुना हुआ, चक्का जाम की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment