Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में संदिग्ध आतंकी अयान का नया खुलासा:‘वन उम्माह वन बॉडी’ ग्रुप से जुड़ा था, पूछताछ में 12 लोगों के नाम बताए

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में दो सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में संदिग्ध आतंकी अयान जावेद ने धर्मांतरण गैंग का खुलासा किया है। गैंग से जुड़े 12 लोगों के नाम बताए हैं। गैंग के सदस्यों के दिल्ली, राजस्थान समेत कई अन्य ठिकानों की भी पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस टीम अब गोपनीय तरीके से उनकी जांच कर रही है। अयान जावेद ने पूछताछ में बताया- वह व्हॉट्सएप ग्रुप 'वन उम्माह वन बॉडी' से जुड़ा था, जिसमें करीब 200 लोग थे। गजवा-ए-हिंद के लिए बारूद की जरूरत नहीं है, लोगों को अपने मजहब से जोड़ना है। आतंकी अयान जावेद की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंगलवार को पूरी हो गई। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने अभियोजन और पुलिस की बात सुनी। अयान जावेद को 23 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया। यहां से उसे रांची भेज दिया जाएगा। धर्मांतरण गैंग के सरगना समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था आगरा सदर की सगी बहनों को बरामद कर पुलिस ने धर्मांतरण गैंग के सरगना अब्दुल रहमान और आयशा के साथ 13 आरोपियों को अरेस्ट किया था। जांच के दौरान रांची सेंट्रल जेल में बंद झारखंड के धनबाद जिले के के रहने वाले अयान जावेद का नाम सामने आया था। अयान पर आतंक फैलाने के काम में लिप्त रहने के आरोप में झारखंड की एटीएस ने कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया कि धर्मांतरण गैंग के अब्दुल रहमान और आयशा से उसने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया था। इसके बाद दिल्ली में बैठे अन्य से संपर्क कराया गया था। पुलिस ने रांची कोर्ट में अयान की रिमांड की अपील की थी। तीन दिन की रिमांड पर उसे पुलिस आगरा लेकर आई थी। वाट्सएप ग्रुपों के बारे में जानकारी दी आईबी और एटीएस ने भी उससे पूछताछ की थी। उसने पहले धार्मिक बातें कर समय काटने का प्रयास किया था, लेकिन जब पुलिस ने रहमान, आयशा समेत अन्य के वाट्सएप ग्रुपों की चैट दिखाई थी तो उसने और भी कई ऐसे ग्रुपों के बारे में बताया था। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि रिमांड की अवधि पूरी होने पर अयान को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिला जेल के अधीक्षक को केंद्रीय कारागार बिरसा मुंडा, रांची में भेजने के लिए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर जांच की जा रही है। गैंग से जुड़े अन्य पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में राजधानी एक्सप्रेस में ब्राह्मण महिला को चिकन परोसा:हालत बिगड़ी तो रेलकर्मी बोले- कुछ नहीं होगा, नींबू पानी पी लो, रातभर हुईं उल्टियां
    Next Article
    फरीदाबाद में 3 लाख के लिए स्क्रैप कारोबारी की हत्या:जंगल में डाला शव कुत्तो ने नोंचा; पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचे हत्यारोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment