Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुई तीरंदाजी अकादमी:ओलंपियन राहुल बनर्जी बोले—अनुशासन और निरंतर अभ्यास से मिलती है सफलता

    2 hours ago

    1

    0

    खेल नगरी मेरठ में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में तीरंदाजी अकादमी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन तीरंदाज राहुल बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तीरंदाजी अकादमी के उदघाटन के दौरान मुख्य अतिथि राहुल बनर्जी ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हीं गुणों के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि ने औपचारिक रूप से तीरंदाजी अकादमी का उद्घाटन किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह अकादमी क्षेत्र के विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों के लिए तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी। इससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखरने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर आकर्ष मोहन ने मुख्य अतिथि राहुल बनर्जी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, डायरेक्टर आकर्ष मोहन तथा प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में थाने से नाबालिग लापता:पुलिस पर विरोधियों से मिलकर गायब करने का आरोप, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा
    Next Article
    पोस्ट मास्टर व तीन डाककर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश:कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से कहा- 16 मार्च को पेश करें, NBW जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment