Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एयरफोर्स कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान:सुसाइड नोट में लिखा- बुढ़ापे में सहारा नहीं अब देहदान की इच्छा

    1 hour ago

    1

    0

    किदवईनगर के वाई-ब्लॉक में एयरफोर्स से सेवानिवृत्त 82 वर्षीय बुजुर्ग ने पहली मंजिल की रेलिंग से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उनका शव रेलिंग से लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र कनौडिया के रूप में हुई है, जो एयरफोर्स में स्टोर सीनियर सुपरिटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त थे। वह मकान की पहली मंजिल पर अकेले रहते थे। परिवार में उनके भाइयों के बच्चे ही उनकी देखरेख करते थे। भतीजे सुधीर कुमार के अनुसार सुभाष की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वह अकेले रहने लगे। वह अक्सर इस बात को लेकर चिंतित रहते थे कि बुढ़ापे में अगर वह लाचार हो गए तो उनकी देखभाल कौन करेगा। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे उनके बड़े भाई सुनील की बेटी पलक, जो रतनलालनगर के एक स्कूल में शिक्षिका है, स्कूल जाने के लिए घर से निकली। इसी दौरान उसने पहली मंजिल की रेलिंग से बाबा का शव लटका देखा और चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने स्वेच्छा से आत्महत्या करने और देहदान की इच्छा जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिसे इच्छामृत्यु मिली, उसके पिता बोले- मजबूरी में फैसला लिया:बेटे को अब भगवान की गोद में छोड़ रहे; शान से पार्थिव शरीर ले जाएंगे
    Next Article
    सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाली दो एजेंसियों पर एक्शन:गोरखपुर में दर्ज कराई जा रही FIR; एक का गोदाम सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment