Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत:नामकरण संस्कार से लौट रहे 25 लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की हालत गंभीर

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा में पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई। पिकअप में 25 लोग सवार थे। इनमे से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 22 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पिकअप सवार सभी लोग नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा किरावली थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास पर कराहरा कट के पास बुधवार रात 9:15 बजे हुआ। पिकअप में सवार लोग खेरागढ़ के भिलावली गांव से किरावली के डाबली गांव में एक नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। पिकअप (UP83BT4598) करहरा कट पर सर्विस रोड पर उतरने के लिए धीमी हुई थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार करीब 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भिलावली के रहने वाले साहब सिंह (45) और बरगवा, थाना जगनेर के रहने वाले हरिश्चंद्र (60) के रूप में हुई है। मौके पर कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 हजार इनामी बदमाश का हाफ एनकाउंटर:अमेठी में व्यापारी अपहरण-फिरौती कांड में शामिल, गोंडा का रहने वाला है आरोपी
    Next Article
    देवरिया में घना कोहरा, दृश्यता घटी:सड़कों पर धीमी हुई रफ्तार, लोगों को सांस लेने में परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment