Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में घना कोहरा, दृश्यता घटी:सड़कों पर धीमी हुई रफ्तार, लोगों को सांस लेने में परेशानी

    22 hours ago

    1

    0

    देवरिया में गुरुवार सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घना कोहरा और धुंध छा गई। कई स्थानों पर दृश्यता घटकर मात्र 5 मीटर रह गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। देवरिया-बरहज, देवरिया-सलेमपुर, देवरिया-गोरखपुर और देवरिया-कसया मार्गों पर कोहरे का सर्वाधिक असर देखा गया। इन सड़कों पर वाहन चालक अत्यधिक सावधानी बरतते नजर आए। कम दृश्यता के कारण कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात की गति धीमी पड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और असम की ओर बने परिसंचरण तंत्र के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। मार्च महीने में इस तरह का घना कोहरा देखकर मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। मौसम विशेषज्ञ प्रो. हरगोविंद राव ने बताया कि इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान में नमी बनी हुई है। इसी वजह से कोहरा और धुंध की स्थिति बनी है, जिसमें हवा में मौजूद एयरोसोल कणों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिन में अत्यधिक गर्मी और रात में अपेक्षाकृत ठंडक के कारण रेडिएशन फॉग बन रहा है। दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर वातावरण में अस्थिरता पैदा करता है, जिससे धुंध की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से वातावरण में नमी बनी हुई है। हवा की धीमी गति और प्रदूषण के कणों का धुएं के साथ मिलकर कंडेनसेशन न्यूक्लियाई का रूप लेना कोहरे को और घना बना देता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर तक धुंध में कुछ कमी आ सकती है। गुरुवार को जिले में न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में इस अचानक बदलाव से आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत:नामकरण संस्कार से लौट रहे 25 लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की हालत गंभीर
    Next Article
    खड़े ट्रक-डबल डेकर बस की टक्कर, दो दर्जन यात्री घायल:लखीमपुर खीरी के नेशनल हाईवे-730 में हुआ हादसा, सीतापुर से मनोनाधाम जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment