Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में शुरू हुआ 4K लेजर प्रोजेक्टर सिनेमा:श्री सिनेमा में हुआ एडवांसमेंट, हॉल में 360 डिग्री 3D साउंड भी लगाया गया

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा में मनोरंजन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। शहर को अब अत्याधुनिक तकनीक से लैस 35,000 ल्यूमेंस वाला 4K लेजर प्रोजेक्टर सिनेमा मिल गया है, जो दर्शकों को बेहतरीन विजुअल और साउंड अनुभव देने का दावा करता है। शहर के श्री सिनेमा ने अपनी सेवाओं को अपग्रेड करते हुए यूपी का पहला 35K ल्यूमेंस 4K लेजर प्रोजेक्टर सिनेमा शुरू किया है। प्रबंधन के अनुसार, यह तकनीक दर्शकों को पहले से अधिक ब्राइट, क्लियर और हाई-क्वालिटी पिक्चर का अनुभव देगी। सिनेमा हॉल में 360 डिग्री 3D साउंड सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे मूवी देखने का अनुभव और ज्यादा इमर्सिव होगा। बताया गया कि श्री सिनेमा ने 2006 में सिंगल स्क्रीन के रूप में शुरुआत की थी और 2018 में डॉल्बी एटमॉस सुविधा जोड़ी गई थी। अब 18 अप्रैल 2026 से यह नया 4K लेजर प्रोजेक्टर शुरू कर दिया गया है। सुविधाओं की बात करें तो मॉडर्न मल्टीप्लेक्स जैसा इंटीरियर, पॉपकॉर्न-जंक फूड काउंटर, दमदार एयर कंडीशनिंग और आसान एंट्री-एग्जिट की व्यवस्था की गई है। साथ ही, लिफ्ट सुविधा, 5-स्टार इंटीरियर, 12 मीटर चौड़ी स्क्रीन और किफायती टिकट दरों के साथ फैमिली फ्रेंडली माहौल भी उपलब्ध कराया गया है। प्रबंधन का कहना है कि नई तकनीक से आगरा के दर्शकों को मेट्रो शहरों जैसा सिनेमा अनुभव
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में देर रात अचानक शुरू हुई आंधी और बूंदाबांदी:दिनभर की गर्मी से लोगों को मिली गर्मी राहत, तापमान में आई गिरावट
    Next Article
    गोशाला में अव्यवस्था देख डीएम ने सचिव को किया निलंबित:संतकबीरनगर में बीडीओ और प्रधान पर कार्रवाई के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment