Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में देर रात अचानक शुरू हुई आंधी और बूंदाबांदी:दिनभर की गर्मी से लोगों को मिली गर्मी राहत, तापमान में आई गिरावट

    15 hours ago

    2

    0

    मेरठ में बुधवार को जहां सुबह से ही साफ मौसम के साथ तेज धूप निकली और हवा की गति कम होने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। वहीं अचानक रात 10:00 बजे मौसम ने करवट ली। मौसम में बदलाव से अचानक बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी आई जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले एक हफ्ते में फिर से तापमान 40 डिग्री पर करेगा। मौसम में आए इस बदलाव के बाद शहरवासियों को एक ओर बारिश से राहत मिली, तो वहीं दिन में तेज धूप ने फिर से गर्मी का अहसास करा दिया। सुबह हल्की ठंडक रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान में बढ़ोतरी होती गई। वहीं शाम को मौसम फिर से सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटे में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है और बादलों की आवाजाही के साथ हल्के बदलाव की संभावना है। आज 34 डिग्री तक गया तापमान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के उतार-चढ़ाव वाले मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, खासकर धूप में निकलते समय सावधानी जरूरी है। दो दिन बाद फिर बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों में तापमान फिर से बढ़ सकता है और गर्मी दोबारा असर दिखा सकती है। इससे पहले मई में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई थी। बारिश का सकारात्मक असर शहर की हवा पर भी देखने को मिला है। धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठने से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिससे लोगों को फिलहाल साफ हवा मिल रही है। किसानों को सावधानी बरतने की सलाह मौसम में बदलाव किसानों के लिए भी अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि फसलों की नियमित देखभाल करें और तेज हवाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जरूरी उपाय अपनाएं। फिलहाल मौसम सुहावना है, लेकिन आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की विदाई से इनकार पर पति ने खाया जहर:हालत गंभीर, शुभ मुहूर्त न होने का हवाला देकर ससुराल वालों ने रोका
    Next Article
    आगरा में शुरू हुआ 4K लेजर प्रोजेक्टर सिनेमा:श्री सिनेमा में हुआ एडवांसमेंट, हॉल में 360 डिग्री 3D साउंड भी लगाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment