Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में शादी वाले घरों में गैस की किल्लत:एजेंसी संचालकों की मनमानी, चाय वाले और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए राहत

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में शादी वाले घरों में गैस की किल्लत हो गई है। एजेंसी संचालक सिर्फ चार सिलिंडर दे रहे हैं, जबकि जरूरत आठ सिलिंडर की है। इससे हलवाई से लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष तक परेशान हैं। डीएम अरविंद बंगारी ने डीएसओ को गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन एजेंसी संचालकों की मनमानी जारी है। 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और रोज 15 से 20 आवेदक पहुंच रहे हैं। नामनेर के रहने वाले गोपाल सिंह ने बताया कि उन्हें आठ सिलिंडर की जरूरत थी, लेकिन एजेंसी संचालक ने सिर्फ चार सिलिंडर दिए। केके नगर के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसओ के आदेश को गैस एजेंसी संचालक नहीं मान रहे हैं और हॉकर के माध्यम से 925 रुपये के घरेलू सिलिंडर को 1800 रुपये में बेच रहे हैं। चाय वाले और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए राहत, अब मिलेगा छोटा गैस सिलिंडर आगरा में गैस किल्लत के बीच चाय वाले और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें बिना बुकिंग के सिर्फ आधार कार्ड दिखाने पर छोटा गैस सिलिंडर मिल जाएगा। ये सिलिंडर पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी से रिफिल करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहली बार सिलिंडर की कीमत (800 रुपए प्लस जीएसटी) और 600 रुपए गैस के देने होंगे। जिनके पास छोटा सिलिंडर है, उन्हें खाली सिलिंडर के बदले 600 रुपये में भरा हुआ छोटा सिलिंडर मिल जाएगा। इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि छोटे व्यापारी आकस्मिक स्थिति में छोटे सिलिंडर से काम चला सकते हैं। डीएसओ आनंद कुमार ने बताया कि छोटे सिलिंडर पर्याप्त संख्या में एजेंसियों पर उपलब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में डांसर पर नोट उड़ाने वाला सिपाही लाइन हाजिर:बरनाहल के कार्यक्रम के वीडियो में डांस करते दिखा; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    जनसभा में फौजी से मारपीट का मामला:मंत्री के हस्तक्षेप पर FIR दर्ज, वीडियो से आरोपियों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment