Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनसभा में फौजी से मारपीट का मामला:मंत्री के हस्तक्षेप पर FIR दर्ज, वीडियो से आरोपियों की तलाश

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के हांसेमऊ गांव में 9 अप्रैल को हुई जनसभा के दौरान फौजी विकासदीप वर्मा की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई दरियाबाद के विधायक और राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के हस्तक्षेप के बाद की गई। देर रात गांव के चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अभी तक किसी भी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज, सर्विलांस और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। यह घटना सपा विधायक सुरेश यादव की जनसभा के दौरान हुई थी। भारतीय सेना में तैनात जवान विकासदीप वर्मा छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। उनके अनुसार, जनसभा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी। जब विकासदीप वर्मा ने इसका विरोध करने के लिए मंच की ओर बढ़कर माइक से अपनी बात रखने की कोशिश की, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई कर दी। इस घटना में जवान के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता भी सक्रिय हो गए। जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा और अंगद कुमार सिंह सहित कई भाजपा नेता पीड़ित से मिलने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जनसभा के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और सर्विलांस सेल को भी जांच में लगाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में शादी वाले घरों में गैस की किल्लत:एजेंसी संचालकों की मनमानी, चाय वाले और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए राहत
    Next Article
    महराजगंज में सोनौली के गांधीनगर में कचरे के ढेर:स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी, संक्रमण का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment