Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ताजमहल परिसर में घुसा कुत्ता:पर्यटकों पर मची भगदड़, दीवारों पर गंदगी की; विदेशी सैलानियों ने वीडियो बनाया

    1 day ago

    1

    0

    आगरा के ताजमहल परिसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आवारा कुत्ता ताजमहल परिसर के अंदर घूमता हुआ नजर आ रहा है। वहीं आसपास विदेशी पर्यटक भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुत्ता परिसर की दीवार के पास शौच करता भी नजर आ रहा है, जिसे लेकर लोगों ने स्मारक की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। यह लगभग एक दिन पुराना वीडियो बताया जा रहा है। विश्व धरोहर माने जाने वाले ताजमहल में इस तरह की गतिविधियों को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जहां देश-विदेश से लाखों पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचते हैं, वहीं परिसर के अंदर आवारा कुत्तों का खुलेआम घूमना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। वीडियो में विदेशी पर्यटक कुत्ते के आसपास घूमते और उसे देखते नजर आ रहे हैं, जिससे शहर की अंतरराष्ट्रीय छवि पर भी असर पड़ने की बात कही जा रही है। बता दे कि इससे पहले भी कई बार परिसर में कुत्ते घूमते नजर आ चुके हैं। पर्यटक का कहना है कि ताजमहल जैसे संवेदनशील और संरक्षित स्मारक में जानवरों का प्रवेश कई गंभीर सवाल खड़े करता है। परिसर में लगातार सुरक्षा जांच और निगरानी के दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद आवारा कुत्तों का अंदर तक पहुंच जाना एएसआई और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागेश्वर धाम से लौट रहे 4 लोगों की मौत:हमीरपुर में कार ट्रक से भिड़ी; मरने वालों में 3 लोग एक ही परिवार के
    Next Article
    महर्षि यूनिवर्सिटी में मना ‘उड़ान 2026-गुरुवंदन सम्मान समारोह':800 मेधावी छात्र और 120 शिक्षक सम्मानित, चिली के राजदूत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment