Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महर्षि यूनिवर्सिटी में मना ‘उड़ान 2026-गुरुवंदन सम्मान समारोह':800 मेधावी छात्र और 120 शिक्षक सम्मानित, चिली के राजदूत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

    21 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में “उड़ान 2026-गुरुवंदन सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 800 मेधावी विद्यार्थियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 120 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों को दी वैश्विक सोच अपनाने की सीख कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुआन एंगुलो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न भाषाओं का ज्ञान और खेलों में सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की असली पहचान हैं। सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने युवाओं से वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का आह्वान किया। शिक्षा केवल अंक तक सीमित नहीं: कुलपति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज को नई दिशा देने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने, सकारात्मक सोच विकसित करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष मणि शंकर तिवारी, अनिमेष सक्सेना तथा मदनमोहन त्रिपाठी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहे। वहीं वर्ल्ड कल्चर फोरम के प्रेसिडेंट सिमरजीत सिंह कोचर ने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश भी उतना ही आवश्यक है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं अतिथियों के प्रेरणादायक वक्तव्यों ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि “उड़ान 2026” कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ताजमहल परिसर में घुसा कुत्ता:पर्यटकों पर मची भगदड़, दीवारों पर गंदगी की; विदेशी सैलानियों ने वीडियो बनाया
    Next Article
    प्रयागराज में घूरपुर थाना प्रभारी सस्पेंड:अफसर बोले- एक पक्षीय कार्रवाई की, तीन लोगों को अवैध तरीके से हिरासत में रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment