Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में तोता लापता, शहर में लगे गुमशुदगी के होर्डिंग:तलाशने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम, 13 जुलाई को उड़ गया था

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक तोता लापता हो गया है। तोते की गुमशुदगी के शहर में कई जगह होर्डिंग लगे हैं। ये होर्डिंग चर्चा का विषय बने हैं। इस पर लिखा है कि पक्षी लापता। तलाशने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम। तोते के मालिक उसके लिए परेशान हैं। उसकी जगह-जगह तलाश कर रहे हैं। आवास विकास कान्हा जी रेजीडेंसी निवासी एडवोकेट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले एक पेड़ के टूटने पर उन्हें तोते का एक बच्चा मिला था। उस तोते को उन्होंने पाल लिया। वो उनके घर के सदस्य की तरह है। उसका नाम माऊ रखा है। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को उनकी कॉलोनी में काम चल रहा था। शाम करीब साढे़ 4 बजे माऊ उनके कंधे पर बैठा था। तभी अचानक तेज आवाज होने पर वो डर गया और वो उड़ गया। वो आवास विकास सेक्टर चार की ओर उड़ा। इसके बाद वो लौटकर नहीं आया। तलाशने वाले को 50 हजार का इनाम सुनील सिंह ने बताया कि माऊ उनके परिवार का सदस्य है। उसके जाने के बाद से उनकी बेटी और बेटा बहुत उदास है। उसकी तलाश के लिए भटक रहे हैं। जब वो नहीं मिला तो उन्होंने उसके लापता होने के पोस्टर लगवाए हैं। इतना ही नहीं उसको तलाशने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की बात कही है। सुनील कुमार का कहना है कि माऊ को याद कर उनके बच्चे रो रहे हैं। बेटी कुछ खा नहीं रही है। मम्मी-पापा बोलता है सुनील कुमार ने बताया कि माऊ उनसे बात करता है। मुझे पापा और पत्नी को मम्मी कहता है। अपना नाम भी बताता है। वो उनके साथ हर जगह जाता था। पिछले दिनों गंगा स्नान करने गए थे, वहां भी वो गया था। रिश्तेदारी में कोई फंक्शन हो या कहीं बाहर जाना हो, वो साथ ही जाता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला पर जानलेवा हमला करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार:आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में एक दिन पूर्व धारदार हथियार से किया गया था हमला
    Next Article
    प्रयागराज में भाजपा ब्लॉक प्रमुख पर FIR:वाटर प्लांट संचालक बोला- रंगदारी न देने पर अगवा कर बंधक बनाया, पिटाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment