Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से छाए बादल, बारिश का अलर्ट:लोगों को गर्मी से मिली राहत, अब तक 10 प्रतिशत कम बरसात हुई

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी में मानसून के एक्टिव होने का असर कानपुर में भी दिख रहा है। शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- आज और कल ट्रफ लाइन क्षेत्र के ऊपर आने से बारिश की संभावना मजबूत हुई है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जो बारिश को बढ़ावा देगा। अगले 24 घंटे में मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। उमस ने लोगों का निकाला पसीना शुक्रवार को सुबह शहर में घने बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई। अधिक नमी के कारण उमस बढ़ गई और लोगों को काफी परेशानी हुई। सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के दौरान नमी का स्तर करीब 85 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे पसीना लगातार निकलता रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाय-अंडे का ठेला लगाने वाला बना 25 हजार का इनामी:गलत संगत ने बदली अंकित की जिंदगी, शिकोहाबाद में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया
    Next Article
    जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज ललितपुर दौरे पर:जल अर्पण दिवस समारोह और जल चौपाल में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment