Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में टूटी सड़क पर धरना, 24 घंटे का अल्टीमेटम:बीच सड़क लेटे योगी यूथ और राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष, पुलिस ने हटाया

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा के राजपुर चुंगी-शमसाबाद रोड की बदहाली से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को सड़क पर दिखाई दिया। टूटी सड़क और उड़ती धूल के विरोध में योगी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर धरने पर बैठ गए। वहीं, राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने सड़क पर लेटकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों नेताओं को जबरन धरने से हटा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने और उसे पहले जैसी बनाने की मांग की। धूल से कारोबार हो रहा प्रभावित धरने में राजपुर चुंगी के व्यापारी भी शामिल हुए। व्यापारियों ने बताया कि सड़क टूटी होने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। दुकानों में धूल भर रही है। ग्राहक भी दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। इससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अब दुकान का किराया निकालना भी मुश्किल हो गया है। कई विभागों के काम से खोदी गईं सड़कें कुंवर अजय तोमर ने कहा कि पूरे आगरा में सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। कहीं टोरेंट पावर, कहीं गंगाजल की लाइन तो कहीं मेट्रो के काम के नाम पर सड़कें खोदी जा रही हैं। इसके चलते लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि टूटी सड़क से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल बस पलट सकती है। एंबुलेंस जाम में फंस सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि इस अवधि में सड़क की मरम्मत कर उसे पहले जैसी नहीं बनाया गया तो वे दोबारा धरने पर बैठेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 2 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:बेलवा बाजार में 4 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
    Next Article
    भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी सीरीज:नेटफ्लिक्स की स्ट्रीमिंग पर रोक की तैयारी; सरकारी एडवाइजरी और विरोध के बाद किया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment