Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 2 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:बेलवा बाजार में 4 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बेलवा बाजार में रविवार को 200.18 लाख रुपये की चार विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। दोपहर 3 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम शाम 5 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। 96 लाख से बनेगा बॉक्स कल्वर्ट देवरिया-हाटा से बेलवा बाजार मार्ग पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु की जगह बॉक्स कल्वर्ट बनाने, पहुंच मार्ग और सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना पर 96.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, महुआडीह-बेलवा बाजार से रामपुर हीराम चौराहे तक 2.90 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का लोकार्पण किया गया। इस कार्य पर 63.29 लाख रुपये खर्च हुए हैं। 24 लाख से बना अंत्येष्टि स्थल बेलवा बाजार में 24 लाख रुपये की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा देवरिया-हाटा मार्ग से बेलवा बाजार संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत योजना के तहत 16.50 लाख रुपये के कार्य का भी लोकार्पण हुआ। चारों परियोजनाओं की कुल लागत 200.18 लाख रुपये है। इन विकास कार्यों से बेलवा बाजार सहित आसपास के गांवों में सड़क संपर्क बेहतर होगा। साथ ही अंत्येष्टि स्थल बनने से स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में पथरदेवा ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह, मंडल अध्यक्ष महुआडीह विजय कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रमेश गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश राय और ग्राम प्रधान बेलवा मनोज मधेशिया मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान शैलेश चौरसिया, आनंद रावत, योगेश कन्नौजिया, दीपक राव, कमलेश पांडेय, संतोष जायसवाल, राम नारायण रस्तोगी, नथुनी सिंह, कृष्णा जायसवाल और वीरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमोघाट पर सजा दक्षिण-उत्तर की संस्कृति का रंग:भरतनाट्यम से लेकर बम-बम बोल रहा है काशी गीत पर झूमे दर्शक, देखें तस्वीर
    Next Article
    आगरा में टूटी सड़क पर धरना, 24 घंटे का अल्टीमेटम:बीच सड़क लेटे योगी यूथ और राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष, पुलिस ने हटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment