Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दिन में गर्मी, सुबह-रात मौसम सुहावना:8 अगस्त से बादल छाने की संभावना, बारिश के आसार नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में सोमवार सुबह से धूप निकली हुई है। 7 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के कारण सुबह गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हो रहा है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि कुछ देर के लिए बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 8 अक्टूबर से आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी शुरू हो गई है, जिससे सुबह और रात में मौसम पहले की तुलना में सुहावना महसूस हो रहा है। मानसून में सामान्य से 1% कम बारिश आगरा में इस मानसून सीजन में सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश हुई। 1 जून से 30 सितंबर के बीच जिले में 530.3 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है, जबकि 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानसून के बाद भी बारिश का दौर लगभग थमा हुआ है। 1 से 4 अक्टूबर के बीच 3.6 मिमी बारिश सामान्य थी, लेकिन इन चार दिनों में बारिश नहीं हुई। इसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। रात का तापमान गिरा मौसम में बदलाव का असर रात के तापमान पर दिखने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान भी 37.6 डिग्री रहा था, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह दिन के तापमान में बदलाव नहीं हुआ, जबकि रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में स्केटिंग प्रतियोगिता:बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित
    Next Article
    सूबेदार पति के पैर पकड़कर रोई पत्नी:देवरिया में सेना के जवान, बेटे, बड़े भाई व भतीजे की एक साथ जलेगी चिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment