Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Maharajganj में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े गए

    12 hours ago

    4

    0

    महराजगंज (उप्र), तीन अक्टूबर महराजगंज जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को पिपरिया क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया और उनकी पहचान चौक थाना क्षेत्र के निवासी सिकंदर (25), राकेश (28) एवं दिलीप (26) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को चौक थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि तीनों आरोपी लड़की को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल वाले इलाके में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और कुछ दिन बाद लड़की को बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस के दलों ने कई स्थानों पर तलाश की।पुलिस ने बताया कि शनिवार को मिली सूचना के आधार पर चौक पुलिस ने पिपरिया क्रॉसिंग के पास तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UAE के डिप्टी PM ने स्मित मच्छार से की मुलाकात, बहादुरी की जमकर की सराहना; तस्वीरें आई सामने
    Next Article
    Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment